देवेन्द्र नाथ महतो की मुख्यमंत्री से गुहार

रांची:  झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के अगुआ देवेन्द्र नाथ महतो का जेएसएससी पेपर लीक गिरोह से खतरा को देखते हुए लिखित आवेदन देकर सुरक्षा का मांग किया है।

 झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के अगुआ देवेन्द्र नाथ महतो का जेएसएससी पेपर लीक गिरोह से खतरा को देखते हुए लिखित आवेदन देकर सुरक्षा का मांग किया है।
झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के अगुआ देवेन्द्र नाथ महतो का जेएसएससी पेपर लीक गिरोह से खतरा को देखते हुए लिखित आवेदन देकर सुरक्षा का मांग किया है।

 

मौके पर योगेश चन्द्र भारती, रविन्द्र महतो ने बताया कि जेएसएससी सीजीएल महाघोटाला लगभग पांच अरब रुपया का है, इसके अलावा पीजीटी, नगरपालिका, लैब असिस्टेंट टेक्निशियन, जेई परीक्षा में भी करोड़ों रुपए का महाघोटला है।

इसे भी देखे: बिहार कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

उक्त सभी परीक्षा में हो रही धांधली के विरुद्ध सभी आंदोलन का अगुवाई देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में किया गया है , पेपर लीक गिरोह हर परीक्षा में गड़बड़ी करके निकल जाता है।

लेकिन जेएसएससी सीजीएल एग्जाम पेपर लीक महाघोटाला का गिरोह झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृृत्व चरणबद्ध आन्दोलन के पहला दिन सम्पूर्ण झारखंड में जेएसएससी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का पुतला दहन, वहीं आंदोलन के दूसरा दिन संपूर्ण झारखण्ड में कैंडल मार्च तथा तीसरे दिन जेएसएससी कार्यालय घेराव के परिणामस्वरूप नहीं बच पाए।

इसे भी देखे: परीक्षा केंद्र पहुंचने में 40 सेकंड देरी हुई तो सिपाही ने परीक्षार्थी की कर दी पिटाई

अंततः 31 जनवरी को आंदोलन के दौरान ही जेएसएससी आयोग को 28 जनवरी को आयोजित सीजीएल परीक्षा का सभी पेपर रद्द करना पड़ा तथा 4 फरवरी का परीक्षा को स्थगित करना पड़ा जिससे पेपर लीक गिरोह लगभग 5 अरब लूटने में असफल हो गया, लेकिन उसके बाद से देवेन्द्र नाथ महतो से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था।

स्विच ऑफ करके छुपते फिर रहा था, बहुत परेशान होकर काफी प्रयास के बाद गोपनीय रूप से देवेन्द्र नाथ महतो के साथ मिलने पर मौखिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी 2024 को शाम रिंग रोड मोराबादी क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोग तेज रफ्तार से आकर धमकी भरा शब्दों से गाली गलौज करते हुए कहा कि ” तुम बड़का आंदोलनकारी बनते हो.. देखते हैं कौन छात्र तुमको बचाता है .. किसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हो उसे पहचानते हो… बहुत जल्द समझ आ जायेगा.. इस प्रकार अन्य गाली गलौज करते हुए भाग गया।

धमकी देने वाले उक्त आदमी जेएसएससी पेपर लीक गिरोह से संबंध रखने वाला आशंका जताया जा रहा है, पेपर लीक गिरोह से देवेन्द्र नाथ महतो को जान से खतरा है इसीलिए  मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जान का सुरक्षा हेतु देवेन्द्र नाथ महतो को सुरक्षा प्रदान करने का मांग किया है।

साथ ही योगेश चन्द्र भारती, रविन्द्र ने यह भी कहा कि देवेन्द्र नाथ महतो के साथ किसी प्रकार का अप्रिय घटना होता तो उसका सारा जिम्मेवारी राज्य सरकार को होगी, जिसे राज्य के छात्र कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!