Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

परीक्षा केंद्र पहुंचने में 40 सेकंड देरी हुई तो सिपाही ने परीक्षार्थी की कर दी पिटाई

बांका : बांका में 40 सेकेंड परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में विलंब एक अभ्यर्थी किसी तरफ परीक्षा केंद्र के अंदर घुस गया। अंदर घुसे परीक्षार्थी को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वह एक ही बात कहा रहा था कि परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए, जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।शिक्षा विभाग के सख्त संदेश के कारण महज 40 सेकेंड बिलंब से परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आये छात्र को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। मामला एल एन कालेज शाहपुर का है। छात्र अमित कुमार राजकीयकृत उच्च विद्यालय साहेबगंज बेलहर का था।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश को लेकर छात्र एवं तैनात पुलिस कर्मी की नोंक-झोंक भी हुई। जिसमें छात्र अमित कुमार को चोटें भी आई। जख्मी छात्र का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। बताया कि वह बाइक से परीक्षा देने आ रहा था। रास्ते में बाइक खराब हो गई। वह अपने मित्र का बाइक लेकर परीक्षा केंद्र पर महज 40 सेकेंड बिलंब से पहुंचा। वह गेट से अंदर तो चला गया। लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसे धक्का देकर बाहर निकाला दिया। जिससे वह गिर गया। जब वह फिर परीक्षा केंद्र पर जाने का प्रयास किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया।

परीक्षार्थी अमित कुमार ने बताया कि शंभूगंज अपने घर से एलन कॉलेज एग्जाम देने के लिए निकला रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई थी। दूसरे की बाइक लेकर एग्जाम सेंटर जब पहुंचा तो वहां मौजूद सिपाही ने धक्का देर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...