Devghar JAP-5 Jawan Death: AK-47 Burst Fire Accident में हवलदार की मौके पर जान गई

देवघर में JAP-5 हवलदार की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत हो गई. शूटिंग रिंग चार्ज करते समय गलती से गोली चलने से 6-7 गोलियां गर्दन में लगीं. पुलिस जांच जारी है.


Devghar JAP-5 Jawan Death देवघर: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-05) के हवलदार शिवपूजन पाल की AK-47 राइफल से अचानक हुए ब्रस्ट फायर में मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब हवलदार अपनी सर्विस राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज दे रहे थे.

Devghar JAP-5 Jawan Death

जानकारी के अनुसार, AK-47 को ऑपरेशनल मोड में लाने के दौरान दुर्घटनावश ब्रस्ट फायर हो गया. राइफल से एक साथ कई राउंड गोलियां निकलीं और 6 से 7 गोलियां सीधे हवलदार शिवपूजन पाल की गर्दन में लग गईं. गोली लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई.


Key Highlights 

  • देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में JAP-5 हवलदार की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत

  • शूटिंग रिंग को चार्ज देने के दौरान गलती से ट्रिगर दबा, 6-7 गोलियां लगीं

  • हवलदार शिवपूजन पाल बिहार के भभुआ जिले के निवासी थे

  • घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, मौके पर ही मौत

  • मोहनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की


मृतक हवलदार की पहचान शिवपूजन पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के भभुआ जिले के निवासी थे. घटना की खबर मिलते ही मोहनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है कि राइफल से ब्रस्ट फायर किन तकनीकी या मानवीय कारणों से हुआ. सुरक्षा बलों की राइफल हैंडलिंग से जुड़े नियमों को देखते हुए इस तरह की घटना गंभीर मानी जाती है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img