यह हमारा सौभाग्य है कि झारखंड के विकास को गति देने का अवसर मिला-पीएम मोदी

Devghar- देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि  देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही देवघर सहित पूरे झारखंड में टूरिज्म का एक नया दौर शुरु हो चुका है. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें झारखंड के विकास को गति प्रदान करने का मौका मिला.

इस एयरपोर्ट से उर्जा और आस्था को बल मिलेगा. साथ ही दूसरे राज्यों के साथ झारखंड की कनेक्टिविटी भी आसान होगी. बाबा के दर्शन में आसानी होगी. राज्य के औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी. देवघर से कोलकाता के बीच फ्लाइट की शुरुआत भी हो चुकी है. जल्द ही और शहरों के लिए फ्लाइट की सेवा शुरु की जाएगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आभाव को अवसर में बदलते हैं, हमारा फोकस आकांक्षी जिलों पर है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम नया आयाम गढ़ रहे हैं. विकास की गति को हमें मिलजुल कर तेज करना है.

झारखंड को 16500 करोड़ की सौगात देते हुए प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें पलमा-गुमला फोरलेन रोड, राजधानी में एलिवेटेड कॉरिडोर , गढ़वा बाइपास का निर्माण, मिर्जाचौकी- फरक्का फोरलेन रोड, पर्वतपुर गैस कलेक्टिंग स्टेशन, झरिया में पर्वतपुर गैस कलेक्टिंग स्टेशन का निर्माण भी शामिल है.

सीएम हेमंत का बयान, हमारा सपना पूरा हुआ

Hemant with pm 2 22Scope News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. सपने जब साकार होते हैं, तब खुशी होती है. राज्य के विकास में मार्ग का अहम रोल होता है. साहेबगंज में बंदरगाह देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद, हमने 2010 में देवघर एयरपोर्ट का सपना देखा था. अब प्रधानमंत्री के सहयोग से यह साकार हुआ. यह सभी योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी. वर्षों से यह राज्य देश को खनिज सम्पदा देता रहा है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!