Dhanbad : अबुआ राज की जगह पर कॉरपोरेट राज बनाना चाहती है बीजेपी-दीपांकर भट्टाचार्य

Dhanbad : झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से निरसा विधानसभा अंतर्गत कुमार डूबी स्थित KFS ग्राउंड में एक विशाल जनसभा आयोजन होनी थी। इस सभा के मुख्य अतिथि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को संबोधन करना था। सभा स्थल पर लोगों का जमावड़ा धीरे-धीरे लगना शुरू ही हुआ था तभी मंच से यह सूचना दी गई कि पटना में हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण तेजस्वी यादव कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे जिसके कारण कार्यकर्ता काफी मायूस दिखे।

हालांकि तेजस्वी यादव ने मोबाइल फोन से ही सभा को संबोधित किया और लोगों से अपील किया कि निरसा विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी अरुण चटर्जी को भारी से भारी मतों से वोट देकर विजयी बनाए। महा गठबंधन माले केंद्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने लोगों को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश को अभी इंडी महा गठबंधन की जरूरत है। ऐसा लोकसभा चुनाव में देश के लोगों ने साबित कर दिया है। झारखंड को चलाने का सबसे जायदा समय यहां के लोगों ने भाजपा को दिया है।

Dhanbad : रघुवर दास ने 5 साल में कुछ नहीं किया

आगे उन्होंने कहा कि रघुवर दास को पांच साल का समय मिला मगर क्या किया राज्य की जनता ने 2019 में नकारते हुए महागठबंधन को चुना। हेमंत की सरकार ने पांच वर्षो में कोरोना काल में बावजूद बेहतर काम किया है। ये लोग आदिवासी हित की बात करते हैं। जल, जंगल, जमीन की बात करते हैं। सिर्फ इसलिए कहते है ताकि झारखंड की खनिज सम्पदा वो हड़प कर कारपोरेट के हाथों में सौंप दिया जाये। अबुआ राज की जगह पर कारपोरेट राज बनाना की योजना है। यूपी में नौजवान नौकरी के लिए लगातार आंदोलन कर रहे है।

इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड में घूम रहे है। झारखंड सरकार ने महिलाओं को उचित सम्मान दिया है। वही महागठबंधन के प्रत्याशी अरुप चटर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि निरसा औद्योगिक क्षेत्र रहा है लेकिन पिछले कई दशकों से यहां के कल कारखाने बंद है यहां के युवक विभिन्न राज्यों में पलायन करने को मजबूर है जनता से अपील करूंगा कि महागठबंधन को मजबूत करें और झारखंड में सभी उद्योगों को पुनःचालू करने में सहयोग प्रदान करें।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

BC-EBC छात्राओं के लिए दूसरा मौका, 10 अप्रैल तक फिर खुला...

पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक...

बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता रवाना हुए सम्राट, कहा- BJP...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पटना से आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता रवाना हुए। वे वहां...

BPSC TRE-4 विज्ञापन के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, गांधी मूर्ति...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी...

रांची के Private Schools पर प्रशासन की सख्ती, मनमाने फीस वृद्धि...

Jharkhand: झारखंड के अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। Private Schools के फीस बढ़ोत्तरी के मनमानी पर प्रशासन ने कड़ा...

टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर Saryu Roy का धरना, रेलव...

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जमशेपशुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy का धरना मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें विश्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img