Dhanbad Encounter News: प्रिंस खान गैंग के तीन गुर्गे घायल, पुलिस मुठभेड़ में हथियार और बम बरामद

धनबाद के झरिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़। प्रिंस खान गैंग के तीन गुर्गे घायल, मौके से हथियार, मोबाइल और बम बरामद।


Dhanbad Encounter News धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। झरिया के भागाबांध ओपी और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह एनकाउंटर हुआ। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dhanbad Encounter News:रांची होटल फायरिंग मामले में थी तलाश

घायलों में अमन सिंह उर्फ कुबेर, जो पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन धनबाद के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार ये तीनों हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे।

इस मामले में पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी और लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी।


Key Highlights:

• धनबाद के झरिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

• प्रिंस खान गैंग के तीन गुर्गे मुठभेड़ में घायल

• दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, एक का पैर टूट गया

• रांची होटल फायरिंग मामले में पुलिस कर रही थी तलाश

• मौके से हथियार, मोबाइल फोन और बम बरामद


Dhanbad Encounter News:संयुक्त कार्रवाई में घेराबंदी कर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के अनुसार रांची में हुई फायरिंग की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में रांची पुलिस धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग लिया।

सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी झरिया के भागाबांध इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग दल बनाकर इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Dhanbad Encounter News:पुलिस को देखते ही अपराधियों ने शुरू कर दी फायरिंग

सर्च ऑपरेशन के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो अपराधियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए।

वहीं तीसरा अपराधी भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया, जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने तीनों को पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

Dhanbad Encounter News:मौके से हथियार और बम बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से हथियार, कई मोबाइल फोन और बम बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्रियों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश भी जारी है।


Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img