धनबाद मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग के दो आरोपियों को रांची लाया जा रहा, पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी तेज की।
Dhanbad Encounter Update धनबाद: भागाबांध में 16 मार्च को हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। घायल अवस्था में पकड़े गए प्रिंस खान गैंग के दो शूटरों को अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान पुलिस उनकी निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है।
Dhanbad Encounter Update:अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद रांची शिफ्ट
मुठभेड़ में घायल पलामू के चैनपुर लिदकी निवासी अमन सिंह उर्फ मनीष उर्फ कुबेर और वासेपुर के कमर मकदुमी रोड लाला टोला निवासी अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ राजा खान को एसएनएमएमसीएच से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले इस मामले में घायल विक्की डोम को धनबाद पुलिस जेल भेज चुकी है।
Key Highlights
धनबाद मुठभेड़ के दो आरोपी रांची शिफ्ट किए जा रहे
पुलिस निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही
विक्की डोम को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
मुठभेड़ में तीनों अपराधियों के पैरों में लगी थी गोली
रांची में फायरिंग और हत्या मामले में आरोपी
Dhanbad Encounter Update: निशानदेही पर कई इलाकों में छापेमारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रांची पुलिस की टीम दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार रात कई इलाकों में छापेमारी कर रही थी। गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों और हथियारों की तलाश में अभियान जारी है।
माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से गैंग के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
Dhanbad Encounter Update: मुठभेड़ में पैरों में लगी थी गोली
16 मार्च को भागाबांध में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के गुर्गों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुए थे। विक्की डोम के बाएं पैर में गोली लगने से फ्रैक्चर हो गया था, जबकि अमन सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी थी।
अफजल अमन के दोनों पैरों में चोट आई थी। पुलिस के अनुसार इन सभी पर रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में फायरिंग और एक कर्मी की हत्या का आरोप है।
Highlights


