Advertisment

समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना : समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता डॉ. राममनोहर लोहिया को उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री, विधायक, पार्षद व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, बिहार गीत का गायन किया व आरती पूजन की।

CM Lohiya 1 22Scope News

CM Lohiya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस समारोह 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...