Advertisement
Advertisement

Dhanbad : पिता बना हैवान, पटक कर ले ली दूधमूही बच्ची की जान और…

Dhanbad : निरसा अनुमंडल के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सियारकनाली गांव में शराबी पिता ने हैवानियत की हद पार कर दी। हैवान पिता दीपक पासवान ने 21 दिन की दुधमुंही बच्ची की पटक कर जान ले ली। यह गंभीर आरोप बच्ची की मां ममता देवी ने अपने शराबी पति दीपक पासवान पर लगाया है। सूचना मिलने पर गलफरबाड़ी पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : आजसू नेता रौशन लाल चौधरी आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल ! 

Dhanbad : पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पिता दीपक पासवान को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। वहीं घटना के बाद आरोपी दीपक ने आरोप को गलत बताया। दीपक ने कहा कि पत्नी का वो ईलाज करवा रहा है बच्ची को पटक कर मारने की बात झूठी है। वहीं टीबी से पीड़ित ममता देवी ने बताया कि सोमवार की शाम शराब के नशे में धुत पति दीपक पासवान आया और बेवजह झगड़ा करने लगा।

शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था आरोपी

इसी दौरान बीमार दुधमुंही बच्ची को पटक दिया। जिस कारण बच्ची को अंदरूनी चोट आयी और दुध पीना छोड़ दिया। इसी दौरान मंगलवार की सुबह बच्ची की मौत हो गयी। ममता ने बताया कि पति दीपक शराब पीकर उसके साथ हमेशा मारपीट करता है। बूढ़ी मां के साथ भी मारपीट करता है। ग्रामीणों ने भी दीपक की करतूत की बात बताई। कहा कि मारपीट के डर से ममता और उसकी मां गांव में छुपती फिरती है।

ये भी पढ़ें-Jharkhand Vidhansabha Ellection : पहले चरण में कोल्हान की इन हॉट सीटों पर कौन मारेगा बाजी… 

ममता टीबी की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। लोगों ने बताया कि ऐसे में मां बनना उसके साथ क्रूरता है। बीमार होने के बावजूद उसने बच्ची को जन्म दिया। खुद बीमार रहकर बच्ची को बचाने में जुटी रही, लेकिन दीपक ने पति और पिता किसी का धर्म नहीं निभाया। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट—-

Commercial Advertisment

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...