Dhanbad: गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता ने किया सरेंडर

नन्हे खान मर्डर केस के मुख्य आरोपी हैं नासिर खान

धनबाद : गैंग्स ऑफ वासेपुर के स्वयंभू गैंगेस्टर प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने गुरुवार को

जमीन कारोबारी नन्हे खान हत्याकांड मामले में नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिसिया दबाव के कारण अदालत में सरेंडर करने की बात कही जा रही है.

जहां धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने

नासिर के अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट एवं सहायक लोक अभियोजक

उमेश दीक्षित की दलील सुनने के बाद नासिर खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी

और उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

prince khan 1 22Scope News

बता दें कि धनबाद पुलिस और यहां के कारोबारियों और अधिकारियों को गैंगेस्टर प्रिंस खान बार-बार वीडियो जारी कर धमकी देता था. वहीं नन्हे खान हत्याकांड मामले में भी पुलिस की दबिश बढ़ती जा रही थी. माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है.

दिनदहाड़े नन्हे खान की हुई थी हत्या

वासेपुर प्रिंस खान और फहीम खान के परिवार के बीच चल रही तनातनी के बीच जमीन कारोबारी नन्हे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके बाद धनबाद के इतिहास में पहली बार किसी ने वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेवारी ली थी और यह करने वाला कोई और नहीं बल्कि प्रिंस खान ही था.

फरार चल रहा है प्रिंस खान

बता दें कि प्रिंस खान अभी भी फरार चल रहा है. इस दौरान उसने लगातार वीडियो जारी कर कारोबारियों और पुलिस को भी धमकाता रहा. लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने जब उसके घर की कुर्की की, उसके बाद से प्रिंस खान चुप है. इस बीच फरार प्रिंस खान के पिता ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img