Dhanbad : दो-दो डैम फिर भी प्यासी जनता, अब पानी नहीं तो वोट नहीं…

Dhanbad दो-दो डैम होने के बावजूद जनता प्यासी है। इलाके में पानी का अंबार है फिर भी लोगों तक पीने का साफ पानी तक नहीं पहुंच पाया है। लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पानी निकालने के लिए बंद पड़े कोयला खदान से रिसने वाली पानी को निकालकर लाना पड़ रहा है। यहां की जनता कई बार जनप्रतिनिधियों से पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं पर यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है थक हारकर पूरी जनता ही धरने पर बैठ गई और पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा लगा रही है।

निरसा के गोपीनाथपुर पंचायत की है घटना

यह सारा मामला धनबाद के निरसा की बताई जा रही है। निरसा विधानसभा के गोपीनाथपुर पंचायत के बाउरी टोला एवं आदिवासी टोला में लगभग 2500 लोगों की आबादी है परंतु ग्रामीणों को पीने और अपने दैनिक उपयोग के लिए नदी के पानी एवं इसीएल की बंद पड़ी चाल से टपकने वाले गंदे पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

ये भी पढ़ें-Pakur : गैस लिकेज से लगी आग, पूरे घर में….

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां पास में ही दो-दो डैम है उसके बावजूद भी हमें प्रतिदिन यहाँ पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। हमलोग अपनी जान हथेली पर रखकर चाल के नीचे अंदर घुसकर पानी की दो बूंद निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

जनप्रतिनिधि पर झूठ बोलकर ठगते हैं

सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हम लोग सुविधाओं से वंचित है और ध्यान देने वाला कोई नहीं है। ऐसे दिन में हमारी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है पर जब चुनाव आता है तो जनप्रतिनिधि अनेक प्रकार के प्रलोभन देते हैं और हमसे झूठा वादा करते हैं और उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी देते हैं।

Elite institute 11 22Scope News

ये भी पढ़ें-Breaking : मल्लिकार्जुन खड़गे कल झारखंड दौरे पर आएंगे… 

लेकिन जैसे ही वे चुनाव जीतते हैं उसके बाद वह अपना चेहरा तक नहीं दिखाते है। इसलिए हम लोगों ने यह प्रण किया है कि जब तक जनप्रतिनिधि हम लोग की पानी से संबंधित समस्या का समाधान नहीं करेंगे तब तक हम लोग वोट का बहिष्कार करेंगे और हम लोग वोट नहीं करेंगे।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img