धनबादः आईआईटी आइएसएम में 10 जुलाई को वैदिक गणित पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्य वक्ता अंतराष्ट्रीय गणितज्ञ रवि कुमार अय्यर होंगे। दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यशाला में आईआईटी समेत अन्य प्रसिद्ध संस्थानों के फैकल्टी एवं रिसर्च स्कॉलर शामिल होंगे। संस्थान के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार ने बताया कि पहली दफा आईआईटी आइएसएम में वैदिक गणित पर कार्यशाला आयोजित हुई है। विश्व को दशमलव और शून्य देने वाला भारत मे वैदिक गणित का अपना अलग महत्व है।यह कार्यक्रम एक बार फिर से सुनहरे अतीत को पुनर्जीवित करते हुए विश्व को वैदिक गणित से अवगत कराना है।