DHANBAD LOKSABHA से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने आज 1 मई को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. अनुपमा सिंह के नामांकन में सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद रहे. चंपाई सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर खूब हमला बोला और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की मांग भी की.

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा को वोट मांगने का अधिकार नहीं है. भाजपा के सांसदों ने गांव गोद लिया था. उस गांव में अब तक आधा ईंटा भी नहीं बढ़ा है. भाजाप प्रत्याशी अपने विजन पर वोट नहीं मांगते हैं बल्कि भाजपा प्रत्याशी कहते हैं मोदी की गारंटी के लिए वोट दो. भाजपा वालों ने 2014 से झूठ बोला. जुमलाबाजी किया. क्या हम उसके लिए वोट देंगे ?
भाजपा जुमलाबाज झूठ का राजनीति करने वाला है. भआजपा कभी महंगाई पर नहीं बोलती है. सिलेंडर का दाम बढ़ गया 1200 रुपए हो गए इन्हें फिर भी महंगाई नजर नहीं आ रही है.
हमें लोकतंत्र को बचाना है, संविधान को बचाना है. इसलिए आप हाथ छाप में जरुर वोट करें.


















