Advertisment

Dhanbad News: RPF को हाथ लगी बड़ी सफलता, यात्रियों का पर्स चुराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Dhanbad News: धनबाद रेल पुलिस ने टाटा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी से महिला यात्रियों का पर्स चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर लिया गया है. कांड में संलिप्त पांच अपराधियों में चार की गिरफ्तारी कर ली गई है. जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है. इस मामले में रेल एसपी कैलाश कड़माली ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 19 दिसंबर की रात्रि को टाटा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में सो रही पांच महिला यात्रियों का पर्स चोरी कर अपराधी चेन पुलिंग कर भाग निकले थे.

यात्रियों ने अपराधियों का पीछा भी किया परंतु कोहरे का फायदा उठाकर अपराधी जंगल के रास्ते भाग निकलने में सफल रहे. इस कांड के उद्भेदन के साथ चोरी हुए सभी पांच लेडीज पर्स उसमें रखा मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया गया है.

Mohd Akhlaq Lynching Case: यूपी सरकार को बड़ा झटका, कोर्ट से खारिज की केस वापस लेने की अर्जी

Dhanbad News: गिरोह में बिहार और धनबाद के अपराधी हैं शामिल

रेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बिहार का आकाश कुमार साव के अलावे विकास कुमार साव, रौनक कुमार और सचिन कुमार तीनों धनबाद के निवासी हैं. पांचवा शख्स जिसकी तलाश जारी है. वह भी बिहार का रहनेवाला है. इन अपराधियों में विकास कुमार साव और आकाश कुमार साव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. विकास का वाराणसी GRP थाना में पहले से चार कांड एवं एक कांड धनबाद GRP थाना में भी दर्ज है. वहीं आकाश साव के खिलाफ धनबाद GRP, झाझा, जहानाबाद, सोननगर और भभुआ रेल थाना में कांड दर्ज है. रेल एसपी ने बताया कि अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए सभी स्टेशनों पर नियमित चेकिंग की जा रही है.

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...