Dhanbad: अब कोयला तस्करी रोकने उतरे ग्रामीण, जमकर की तोड़फोड़, हंगामा भी किया

Dhanbad: कोयला तस्करी रोकने के लिए अब ग्रामीणों को उतरना पड़ रहा है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाटांड में कृष्णा सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा कोयला डिपो संचालन किया जा रहा था। उस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। कोयला लोड कर निकल रही ट्रक में भी तोड़फोड़ हुई थी। फिर उग्र ग्रामीणों ने डिपो में वजन के लिए लगा कांटा सहित अन्य सामानों में तोड़फोड़ की।

Dhanbad: अवैध कोयला कारोबार

सूचना पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही कृष्ण सिंह कई एकड़ गैराबाद जमीन को हड़प लिया। इसमें लगे हजारों पेड़ काट दिए। उस जमीन को घेर लिया है। अब एक नंबर कोयला के नाम पर अवैध कोयला कारोबार कर रहा है।

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रेक्टर, पिकअप से कोयला डिपो में गिराया जाता है। फिर ट्रक से बाहर भेजा जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत हमलोगों ने पुलिस, अंचल कार्यालय और वन विभाग को भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रास्ता में कोयला लोड वाहन चलने से दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है।

Dhanbad: ट्रक जब्त कर थाना ले गया

वहीं थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा कोयला लोड ट्रक को रोका गया है, जिसे जब्त कर थाना ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकारी जमीन हड़पने और पेड़ काटने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सभी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img