धनबाद पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन, एसएसपी ने कही यह बात…..

धनबादः लोकसभा चुनाव में एलिट क्लास के मतदाता मतदान के दिन शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके मद्देनजर धनबाद के गोविंदपुर स्थित आपणो घर नामक हाउसिंग सोसायटी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी हरदीप पी जनार्दन के अलावे सिटी एवं ग्रामीण एसपी, नगर आयुक्त मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें-सरायकेला में चुनाव का बहिष्कार करने का गजब का तरीका, 6 गांव के लोग एक साथ…… 

मौके पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने लोगों से अपील की कि सोसायटी में रहने वाले सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वैसे लोग जिनका वोटर आईडी कार्ड में नाम दर्ज नहीं है वो अपना नाम 27 अप्रैल तक दर्ज करा लें।

वहीं ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने साईबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पहले मुफ्त गिफ्ट, लिंक से ठगी होती थी लेकिन अब बैंक खाता फ्रिज करने का डर दिलाकर, ओटीपी डालकर फ्रॉड हो रहे हैं, इससे सचेत रहें। जबकि सिटी एसपी ने भी लोगों से अपराध एवं अपराधियों का भय अपने अंदर से निकालने की अपील की।

पाठशाला का मकसद पुलिस और आमजन के बीच दूरियों को खत्म करना है

वहीं एसएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस की पाठशाला का मकसद पुलिस और आमजन के बीच दूरियों को खत्म करना है। चुनाव का समय है और पढ़े लिखे समझदार लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके पक्ष में किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा डिसीजन अच्छा तभी लिया जा सकता है जब आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर्तव्य समझ कर करेंगे।

ये भी पढ़ें-पतरातू में फंदे से लटकता व्यक्ति मिलने से मची सनसनी……. 

प्रिंस खान के सम्बंध में कहा कि लफुआ से बड़ा गुर्गा बनाने में आम लोगों की भूमिका है। उसका डर खत्म कीजिए और उसके फोन को अवॉइड करें। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं पुलिस पब्लिक फ्रेंडली माहौल बनाने की वकालत की।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img