सरायकेला में चुनाव का बहिष्कार करने का गजब का तरीका, 6 गांव के लोग एक साथ……

Saraikela- सरायकेला जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के राउताड़ा के मृतक करण महतो की हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरिमंदिर परिसर में ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर तेवर दिखाते हुए कहा कि मृतक करण महतो के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संसदीय चुनाव का करेगें बहिष्कार।

ये भी पढ़ें-जिन लोगो को लोकसभा में टिकट नहीं मिलती उन्हें विधानसभा में देंगे: राजेश ठाकुर 

बैठक में रसुनिया, लेंगडीह, सुकसारी, तिरुलडीह, अगुवानडीह, हाथीनादा सही 6 गांवों के ग्रामीण महिला पुरुष पहुंचे थे।  जिसमें एक स्वर में उपस्थित लोगों ने कहा कि करन महतो के हत्यारे के गिरफ्तारी में पुलिस प्रशासन लापरवाही कर रही है। जब तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक संसदीय चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होंगी।

6 मार्च को हुई थी हत्या

मृतक करण महतो की मां रीना महतो ने चांडिल थाना की पुलिस से कहा कि 6 मार्च 24 को बेटा करन महतो की हत्या साजिश रच कर की गई थी। पुलिस हत्यारे खोगेन महतो को गिरफ्तारी नहीं करके बचाने का प्रयास कर रही है। रोजाना बहाना बनाकर थाना से लौटा दे रहे हैं।

वहीं सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना से मृत्यु दर्शा रहा है। मेरे बेटे करन महतो के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करेगी तो संसदीय चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही से नाराज होकर जमकर नारे बाजी की।

Cesto mart add 8 22Scope News

ये भी पढ़ें-पेट्रोल लेकर जैसे ही निकला, हो गई लूट…….

फोन करने पर थाना प्रभारी बरुण कुमार यादव ने कहा संविधान को ग्रामीण के भी मानें संविधान भारत वर्ष का अंग है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना रिपोर्ट आया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...