धनबादः ईदगाह में ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा कर मांगी अमन शांति की दुआ

681
Advertisment

धनबादः बकरीद पर्व को लेकर निरसा विधानसभा के विभिन्न ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की. नमाजियों ने नमाज अदा कर अमन शांति की दुआ मांगी. मौके पर शिवलीबाड़ी बड़ी मस्जिद के मौलाना मसूद अख्तर ने सभी नमाजी की ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करवाई. नमाज अदा करने के बाद सभी ने एकदूसरे के गले मिलाकर बकरीद पर्व की बधाई दी. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी मुशतैदी के साथ तैनात दिखी.

Advertisment

इसे भी पढ़ेंः जमशेदपुरः मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई, नमाजियों ने की देश में शांति और भाईचारा कायम रहने की दुआ

मौके पर मौलाना मसूद अख्तर ने कहा कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी का पर्व है. इसमें सबसे अजीज वस्तु को परवरदिगार को नजर करने की परंपरा है यह पाक त्योहार हमें जीवन में त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है. यह त्याग ही वह महत्वपूर्ण जीवन मूल्य है जो परिवार, समाज और देश के एकजुटता को कायम रखता है. उन्होंने सभी से अपील किया कि शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाए.

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates