Ramgarh: Ramgarh जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगर पालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के मार्गदर्शन में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
तीन मतगणना हॉल बनाए गए हैं…
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मतगणना केंद्र पर कुल तीन मतगणना हॉल बनाए गए हैं। पहले एवं दूसरे हॉल में 15-15, कुल 30 टेबल तथा तीसरे हॉल में 11, कुल 41 टेबल की व्यवस्था की गई है। पहले मतगणना हॉल में तीन राउंड में मतों की गिनती की जाएगी, जबकि दूसरे एवं तीसरे हॉल में दो-दो राउंड में मतगणना संपन्न होगी।
मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन एवं तंबाकू पदार्थ ले जाना अथवा उनका सेवन करना पूर्णतः वर्जित रहेगा।
पोलिंग एजेंटों को दिए गए पहचान पत्र
सभी पोलिंग एजेंटों को पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिनके माध्यम से वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।
Highlights


