Dhanbad: रिवॉल्वर रानी बनी बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू, पड़ोसियों पर तानी बंदूक

जमीन विवाद में दो पक्षों के मारपीट, कई घायल

धनबाद : रिवॉल्वर रानी बनी बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू – झारखंड आंदोलन के जनक रहे स्व. बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू एक बार फिर चर्चा में है.

इस बार उन्होंने पड़ोसियों पर बंदूक तान दी. पूरा मामला जमीन विवाद बताया जा रहा है.

कहा जा रहा है कि चिरागोड़ा स्थित विनीता सिंह ने पड़ोसियों पर राइफल तान दी और धमकी देने लगी.

जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

घटना में विनिता सिंह के मैनेजर दिलीप पांडेय सहित कई लोग घायल हुए. वही सूचना मिलने के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. इधर दोनों पक्ष की ओर से धनबाद थाने में शिकायत की गई है.

vinita singh 1 22Scope News

रिवॉल्वर रानी बनी बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू : पड़ोसियों ने विनीता सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू विनीता सिंह का तांडव देखकर सभी लोग हैरान हैं. विनीता सिंह के घर के बगल के रहने वाले योगेश कुमार महतो और प्रेम सिंह ने बताया कि वो अपने आप को दबंग समझती है. मोहल्ले में किसी से अच्छे संबंध नहीं है. सबको डरा कर रखना चाहती है. सोमवार 11 जुलाई की सुबह घर से राइफल लेकर निकली और सभी को धमकाने लगी. उन्होंने हम दोनों पर राइफल तान दी, जिसके बचाव में परिवार के लोग आए. इसी बीच मारपीट शुरू हो गई. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन वो भी 1 घंटे के बाद पहुंची.

विनीता सिंह के मैनेजर ने ये बताया

vinita singh12 22Scope News

वहीं विनीता सिंह के मैनेजर दिलीप पांडेय ने बताया कि विनीता सिंह के द्वारा घर के अपने आसपास के जमीन पर काम कराया जा रहा है. लेकिन पड़ोसी योगेश कुमार महतो नहीं चाहते हैं कि यहां कोई काम हो. ये लोग जमीन हड़पना चाहते हैं, जिससे हमेशा विवाद होता रहता है. साथ ही उन लोगों पर आरोप लगाया कि उन लोगों के द्वारा ही हम लोगों पर हमला किया गया, जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अब पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Jharkhand Home Guard Scam: मृत जवानों के नाम पर नौकरी का...

रांची में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का आरोप, मृत जवानों के नाम पर नौकरी देने का मामला, पूर्व कंपनी कमांडर ने DG को दी...

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img