Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

Dhanbad : भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन झरिया अग्रवाल धर्मशाला किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू…

सांसद ढुल्लू महतो समेत कई नेता मौजूद

बैठक में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखा और कहा कि भाजपा डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Dhanbad : कार्यक्रम में कई बीजेपी नेता शामिल
Dhanbad : कार्यक्रम में कई बीजेपी नेता शामिल

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… 

संगोष्ठी का संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को, उनके विचारों को बार बार रौंदा है। कांग्रेस पार्टी यह जानती थी कि बाबा साहब का महिमा मंडन होगा तो, उनके विचार देश के सामने आयेंगे तो कांग्रेस पार्टी का देश विरोधी, दलित विरोधी सोच उजागर होगा।

ये भी पढ़ें- Saraikela-खरसावां उपायुक्त को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से किया गया सम्मानित,इस कार्य के लिए… 

Dhanbad : कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा

यही कांग्रेस पार्टी है जिसने संविधान की धज्जियां उड़ाई, लोकतंत्र को कुचला, देश में 90 बार से चुनी हुई सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन थोपा, आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा और आज पॉकेट में संविधान रखकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सिंदरी में मानव तस्करी का मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार…

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतागण प्रारंभ से आरक्षण के विरोध में बयान देते रहे हैं लेकिन आज ये भाजपा पर आरक्षण समाप्त करने का भ्रम फैलाते हैं। संविधान का बार-बार अपमानित करने वाले संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं। भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हम बार-बार जनता के बीच जायेंगे और कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर करेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img