Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू…

Dhanbad : धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र विक्ट्री दुर्गा स्थान मुहल्ले में कल देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला है। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव भी हुआ। दोनों ही पक्ष के लोग रिश्तेदार है। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर… 

Dhanbad : घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
Dhanbad : घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

बहनोई की स्थिति गंभीर

मारपीट के दौरान देवप्रकाश यादव ने अपने बहनोई राजीव कुमार दास के पीठ में चाकू घोंप दिया। वहीं घटना में जीजा राजीव की गर्भवती पत्नी अंजू देवी भी बुरी तरह से घायल हो गई। घायलावस्था में ही राजीव झरिया थाना पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। झरिया पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Dhanbad : घटना में घायल व्यक्ति
Dhanbad : घटना में घायल व्यक्ति

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Murder : उलीडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, पार्टी में जाने की बात कहकर… 

Dhanbad : डेढ़ साल पूर्व हुआ था अंतरजातीय प्रेम विवाह

मिला जानकारी के मुताबिक विक्ट्री दुर्गा स्थान निवासी राजीव कुमार दास ने अपने मुहल्ले के देवप्रकाश यादव की बहन से डेढ़ साल पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। हालांकि इस शादी पर दोनों परिवार वालों की सहमति बन गई थी। इधर कुछ दिनों से राजीव का विवाद उसके साला देवप्रकाश से चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : गोविंदपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दुकान जलकर खाक… 

देवप्रकाश की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

त65 22Scope News

इसी दौरान कल देर रात दोनों की आपसी रंजिश इतना बढ़ गयी कि शनिवार को दोनों परिवार आपस में ही भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले हैं। घटना में देवप्रकाश की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं घर के कई सामानों के भी टूटने की सूचना है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रिम्स, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका पर अमर बाउरी ने उठाया ये सवाल… 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों रिश्तेदार के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। मारपीट में राजीव को खंजर लगी तो राजीव के दोस्तों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। राजीव को बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...

ACB Raid: जमीन Mutation रिश्वत कांड में बुढ़मू सीओ समेत तीन...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...

ACB Action: जमीन Mutation के बदले रिश्वत मामले में बुढ़मू सीओ...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...