धनबादः पुलिस ने किया यूपी के 9 शूटरों को गिरफ्तार, सीएम योगी के डर से झारखंड को बनाया था ठिकाना

धनबादः कोयलांचल धनबाद समेत अन्य जिलों में लगातार हो रहे आपराधिक घटना और पिछले तीन वर्षों से अपराधियों द्वारा अंजाम दिए गए दर्जनों कांड का उद्भेदन धनबाद पुलिस ने किया है. दर्जनों आपराधिक वारदात में शामिल 9 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई है.

सीएम योगी के डर से झारखंड को ठिकाना बनाया

जिले में यूपी के शूटर वारदात को अंजाम दे रहे थे. सीएम योगी के डर से झारखंड को ठिकाना बनाया था. गिरफ्तार अपराधियो में महिला भी शामिल है. उनके पास से 2  पिस्टल, 2 मैगजीन, 12 कारतूस, 9 मोबाइल फोन, 2 मोटरसइकिल और सवा लाख रुपए नकद बरामद किए हैं. उक्त जानकारी धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कॅाफ्रेंस के माध्यम से दी.

एक दर्जन से अधिक कांड का उद्भेदन

एसएसपी ने इन अपराधियों को पेश करते हुए आपराधिक कांडों का उद्भेदन किया है. जिनमें से कुछ प्रमुख कांड हैंः

  • 2021 बरवाअड्डा KIA शोरुम में फाइरिंग
  • 2022 में झरिया में रंजीत साव हत्या कांड
  • 2022 दुमका जिला जेल गेट के बाहर फाइरिंग,
  • 2022 व्यवसाई पप्पु मंडल के घर पर फाइरिंग,
  • 2023 में केन्दुआ डीह के राजेश यादव पर जान लेवा हमला,
  • 2023 में कतरास के मनोज यादव हत्या कांड,
  • 2023 उपेन्द्र सिंह हत्या कांड,
  • 2023 मे बरवाअड्डा के राजकुमार साव हत्याकांड,
  • 2023 में चन्द्रपुरा स्क्रेप व्यापारी सनाउल्लाह के घर पर फाइरिंग

आर्म्स के साथ 9 गिरफ्तार

इन मामलों में एक महिला समेत 8 हार्डकोर शूटरों और अपराधियों को धनबाद पुलिस ने बोकारो, जमशेदपुर और बरवाअड्डा से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों में आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम उर्फ प्रिंस अयोध्या उत्तर प्रदेश, वैभव यादव उर्फ राहुल सिंह खैरपुर आजमगढ़, सालोनी कुमारी उर्फ सानू सेक्टर 9 हरला बोकारो, शुशील सिंह कतरास मोड़ झरिया, दिनेश कुमार गौड़ सिविल लाईन रोड आजमगढ़, बाबू सिंह आशुतोष आनंद कटकमसांडी हजारीबाग, अरुण कुमार चास बोकारो, मुकेश कुमार महतो कुर्मीडीह बरवाअड्डा धनबाद से गिरफ्तार हुआ है.

Saffrn

Trending News

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img