Dhanbad: हीरापुर की रहने वाली प्रिया देवी ने अपने पति मुन्ना साहू के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को वह धनबाद महिला थाना पहुंची, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की। प्रिया देवी ने बताया कि तीन साल पूर्व उनकी शादी मुन्ना साहू से हुई थी। शादी के बाद वह करीब डेढ़ साल तक दुर्गापुर में किराए के मकान में पति के साथ रही। इसी दौरान वह गर्भवती हुई, जिसके बाद पति ने उन्हें धनबाद भेज दिया और दोबारा साथ नहीं रखा।
Dhanbad: महिला ने पति पर लगाया आरोप
प्रिया का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद उन्हें धनबाद के प्रेम नगर स्थित एक किराए के मकान में रखा गया। प्रिया ने यह भी कहा कि दुर्गापुर में साथ रहते हुए उसने वहां की पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद उसने 22 जुलाई को धनबाद महिला थाना में भी आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
Dhanbad: महिला के पति ने बताया
शनिवार को महिला थाना पहुंचकर प्रिया ने रोते हुए कहा कि अब उसके पति ने उसके बच्चे को भी उससे अलग कर दिया है और उसे प्रताड़ित कर रहा है। प्रिया ने आरोप लगाया कि उसका पति उस पर शक करता है और हर बात को लेकर झगड़ा करता है। उधर, पति मुन्ना साहू ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पत्नी झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है।
जब इस मामले में महिला थाना प्रभारी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिलहाल महिला थाना द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
सोमनाथ की रिपोर्ट
Highlights