Advertisment

स्वरोजगार को बढ़ावा देकर पंचायती राज को करे मजबूत- धर्मदेव

एनसीडीएचआर ने शुरू किया दो दिवसीय सीएसओ-सीएलओ प्रशिक्षण

नवादा : राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के तत्वावधान में सरकार की योजनाओं को लेकर दो दिवसीय दलित आदिवासी सीएसओ-सीएलओ का प्रशिक्षण की शुरुआत की गई. प्रशिक्षण की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती ने बाबा साहब के फोटो पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर किया.

राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य समन्वयक धर्मदेव पासवान ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो दिवसीय है जिसमें तीन जिला नवादा, नालन्दा और जमुई के साथियों को बुलाया गया है. जो समाज के लिए कुछ कर रहे हैं. पासवान ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि पंचायती राज को मजबूत कर सरकार की सभी योजनाओं जैसे उद्यमिता, आजीविका, और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि हमलोग कुल 60 प्रतिभागी हैं, जिन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं. सरकार के साथ समन्वय बनाकर हमलोग आगे कार्य करेंगे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मत्स्य विकास पदाधिकारी चितरंजन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एनडीएमजे के राज्य सचिव विद्यानंद राम, ऐडीएमएम के राज्य सचिव गौरी कुमारी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

वार्ड सचिवों के निशाने पर पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...

Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, 10...

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची, टाटानगर और राउरकेला से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और रांची-दुमका...