उपचुनाव की तैयारी को लेकर गया पहुंचे दिलीप जायसवाल, राहुल की जमकर लगाई क्लास

जहानाबाद : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल बुधवार को उपचुनाव की तैयारी को लेकर गया जिला के बेलागंज एवं इमामगंज पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-83 के कनौदी गांव के समीप ढोल नगाड़े के साथ उनका जमकर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपचुनाव की तैयारी को लेकर दो विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए जा रहे हैं। उपचुनाव में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर रही है।

दिलीप जायसवाल ने विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नमक खाते हैं और विदेश में जाकर भारत की आलोचना करते हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि दूसरे पार्टी में राजा का बेटा ही राजा बनता है लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है कि जहां कार्यकर्ता को तरहीज दी जाती है। उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रूप में आप लोग देख सकते हैं। नरेंद्र मोदी भाजपा पार्टी में एक कार्यकर्ता थे आज देश के प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में भी ऐसी ही बात है। ऐसा दूसरे पार्टी में नहीं देखने को मिलेगा। सभी पार्टियां वंशवाद के मकड़जाल में फंसी हुई है। जब उनसे पूछा गया कि चार विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं, इसमें किसकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवाणी वक्ता नहीं हूं मैं बड़े-बड़े वादे नहीं करता हूं। जनता सब की मालिक है। बिहार में एवं देश में नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। जनता सब देख रही है। इसलिए वादा करने की आवश्यकता नहीं है विकास के नाम पर जनता वोट देगी।

यह भी पढ़े : Tarari उपचुनाव में NDA की जीत की हुंकार, विशाल प्रशांत के नामांकन में जुटे कई बड़े नेता

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img