25 मई से भरे जायेंगे डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म

रांची: 25 मई से भरे जायेंगे डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म – राज्य में डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता के तहत विभिन्न पदों के लिये 25 मई से फॉर्म भरे जायेंगे. JSSC ने इस बाबत सूचना जारी कर दी है. फॉर्म ऑनलाइन भरे जायेंगे. फॉर्म 24 जून को मध्यरात्रि तक भरे जा सकेंगे. आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग के वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर उपलब्ध है.
अभ्यर्थी फॉर्म में दर्ज अर्हतानुसार एवं शैक्षणिक योग्यता व निर्धारित आयुसीमा के तहत ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा कनीय अभियंता(यांत्रिक), मोटरयान निरीक्षक व कनीय अभियंता (विद्युत) के पद के लिए लिया जायेगा. JSSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार 26 जून की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान व फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए 28 जून की मध्यरात्रि तक लिंक खुला रहेगा.

25 मई से भरे जायेंगे डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म

वहीं, 29 जून से 1 जुलाई के मध्यरात्रि तक पुन लिंक खोल दी जायेगी ताकि, अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, ई-मेल व मोबाइल नंबर छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रवष्टि को संशोधित कर सकें. इन पदों के लिये केवल मुख्य परीक्षा लिया जायेगा.
इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर देने होंगे. एक प्रश्न तीन अंक का होगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिये तीन अंक दिए जायेंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जायेगी. प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा. कुल 120 प्रश्न होंगे. परीक्षा अवधि दो घंटे का होगा.

JSSC- संशोधित नियुक्ति नियमावली पर सुनवाई

 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...