Advertisment

दिशा की बैठक, दुमका सांसद जवाबों से संतुष्ट नहीं

जामताड़ा : कोरोना के कारण दिशा (समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक लंबे समय के बाद किया गया. जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता दुमका सांसद सुनील सोरेन ने किया. मौके पर उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, पूर्व मंत्री सत्यानन्द झा, अन्य जनप्रतिनिधि व जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

जिले में चल रही कई विभाग की विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. सांसद सुनील सोरेन ने बताया की कोरोना के कारण एक लंबे अंतराल के बाद दिशा की बैठक हुई है. जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. विकास योजना जनता तक पहुंच रहा है या नही इसका प्रचार प्रसार किस तरह किया जा रहा है.

दिशा की बैठक में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का दिशा निर्देश दिया. जरूरत मंद लोगों को योजनाओं का फायदा मिले इसके लिए विशेष बल दिया गया. कई विभागों के जवाब से संतुष्टी नही मिलने पर विशेष निर्देश दिया गया है. वहीं पूर्व मंत्री सत्यानन्द झा ने कहा कि अवैध खनन, पेड़ों की कटाई, मनरेगा योजना, आपूर्ति विभाग में गड़बड़ी जैसे मामले हैं. किसानों को सही से लाभ नही मिल रहा है. इन सभी विभाग को दुरुस्त करने की मांग जिला प्रशासन से किया गया है.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...