विकास मेला सह कृषि चौपाल में 15 करोड़ राशि के परिसंपत्तियों का वितरण

283
Advertisment

चान्हो (रांची) : चान्हो प्रखंड मुख्यालय में विकास मेला सह कृषि चौपाल में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन हुआ. वहीं विधायक बंधु तिर्की ने 2.45 लाख की लागत से बने पेवर ब्लॉक का शिलान्यास किया.

Advertisment

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बंधु तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर की. लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रखंड के पदाधिकारियों से मिलकर सरकार ने 15 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण किया है. परिसंपत्ति का वितरण 1 वर्ष में पहली बार किया गया है. इसका श्रेय गठबंधन की सरकार को जाता है.

कार्यक्रम में सभी विभाग के स्टॉल लगाए गए थे. बैंकों के साथ कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, मनरेगा खाद आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल लगाये गये थे. सभी स्टॉलों का निरीक्षण विधायक बंधु तिर्की ने किया. शिक्षा पर जोर देते हुए विधायक ने कहा कि, प्रखण्ड क्षेत्र में एजुकेशनल सेंटर खोल कर बेरोज़गार युवकों को रोजगार के लिए तैयार करेंगे.

कार्यक्रम में चान्हो प्रखण्ड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम को प्रखण्ड प्रमुख भोला उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत, अंचल अधिकारी ज़फ़र हसनात, विधायक प्रतिनिधि मंगलेश्वर ने संबोधित किया.

रिपोर्ट : आसिफ रजा

Advertisement