बोकारो समाहरणालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक

बोकारोः जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पिछले बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़ें- जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े बाईक सवार अपराधियों ने मारी गोली, दुर्गापुर रेफर

बैठक में सड़क, नाली, पेयजल आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्पन्न संकट को दूर करने, विद्युत आपूर्ति में कटौती समेत कई मुद्दो पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मिडिया से बातचीत करते हुए समिति के अध्यक्ष सह सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि जलस्रोत के मद्देनजर तालाब की मरम्मती, खुदाई डीएमएफटी फंड से कराने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में स्थानीय विधायकों के अलावा कई अफसर रहें मौजूद

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्पन जल संकट को दूर करने के साथ-साथ विकासोन्मुखी योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने, उसे धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया है। बैठक सभा में बैठे गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने चिकित्सा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गोमिया क्षेत्र में बहुत ही दुख की बात है कि कहीं अस्पताल है तो चिकित्सक नहीं।

इस मौके पर बोकारो विधायक विरंची नारायण, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार समेत लगभग सभी जिला के अधिकारी मौजूद रहे।

Saffrn

Trending News

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब तेजी से बदल...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...

नीरज ने तेजस्वी के अंग्रेजी बोलने पर कसा तंज, कहा- अगर...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व विधान परिषद (MLC) नीरज कुमार ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज...

मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने...

असम में Babulal Marandi ने संभाला मोर्चा, जनसभा में भाजपा की...

Assam: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इस चुनाव की लहर झारखंड तक भी है। झारखंड के सभी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img