जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े बाईक सवार अपराधियों ने मारी गोली, दुर्गापुर रेफर

धनबादः कोयलानगरी धनबाद के जमीन व्यवसायी कृष्णा मंडल को अज्ञात अपराधियो ने गोली मारी है। उन्हें गंभीर अवस्था में बलियापुर रोड स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। घटना गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के आमाघाटा स्मार्ट सिटी के निकट की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- सीएम हेमंत सोरेन के ब्यूटी पार्लर वाले बयान पर भाजपा ने दिया हैरान करने वाला जवाब, सुनिए क्या कहा…

घटना की सूचना मिलने पर गोविन्दपुर थाने की पुलिस एवं डीएसपी अमर कु पांडेय पहुंचे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।बताते चलें की बड़ा नवातार निवासी कृष्णा मंडल सुबह हार्डवेयर दुकान खोल रहे थे इसी दौरान नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर गोली चला दी।

फायरिंग में एक व्यक्ति बाल-बाल बचा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस फायरिंग में मार्केट के मालिक निर्मल हांसदा के भाई मनोज हांसदा के ऊपर भी फायरिंग हुई पर वह बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक कृष्णा मंडल 99 बिल्डर का काम भी देखता हैं। घटना में घायल के इलाज में निजी अस्पताल के ऑनर प्रदीप मंडल ने कोई शुल्क नहीं लिया।

कृष्णा मंडल 22Scope News

वहीं घटना की खबर पाकर गोविंदपुर पुलिस घटनास्थ्ल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और जांच में जुट गई।डीएसपी रैंक के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन जहां एक तरफ अपराधियों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का प्रयास कर रही है वहीं अपराधी है की कसम खा लिया है कि हम नहीं सुधरेंगे और लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

कल ही केंदुआ के एक व्यापारी से रंगदारी की मांग की गई थी। अब जांच में ही पता चल पाएगा कि इस गोलीकांड में किस गैंग या अपराधी का नाम सामने आता है। जो भी हो फिलहाल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके ऊपर ही फायरिंग की गई लेकिन वह बच गया अपराधी नकाबपोश थे और बाइक पर सवार होकर दो की संख्या में आए थे।

वहीं घटना के बाद डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है। किसी ने उनसे रंगदारी मांगी थी अथवा नहीं इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है क्योंकि पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसी कोई रंगदारी मांगने की घटना अब तक दर्ज नहीं की गई है।

ये भी देखें- भद्दे कॉमेंट का छात्रों ने किया विरोध तो सबक सिखाने पहुंचा झुंड, अब कार्रवाई पर बीजेपी अड़ी

उन्होंने इस संदर्भ में जांच-पड़ताल करने की बात कही है। डीएसपी ने कहा कि जो भी अपराधी इस घटना के पीछे शामिल होंगे उन्हें पुलिस दबोच लेगी। पुलिस की विशेष टीम लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य के अंदर और राज्य के बाहर कैंप कर रही है। कोई भी अपराधी अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद नहीं बचेगा।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...