RJD के तत्वावधान में जिला अति पिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन

भागलपुर : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भागलपुर इकाई के तत्वावधान में भागलपुर स्थित एक विवाह भवन में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा जिला अति पिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार सहनी, पूर्व मंत्री बिहार सरकार वृषण पटेल, आचार समिति के सभापति भरत भूषण मंडल एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर एवं अंग वस्त्र देकर किया।

कार्यक्रम के उपरांत सबों ने अपना संबोधन देते हुए 2024 के चुनाव को अपना मुख्य एजेंडा बनाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को आगे बढ़ाना है और सशक्त करना है। इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है और भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। इस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तहत हो रहे महासम्मेलन कार्यक्रम के बाद सभी वरीय नेता व मंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान जमकर केंद्र की सरकार पर निशाना साधा।

वहीं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी ने कहा कि जातिगत जनगणना पूरे बिहार के दर्पण को बदलने का काम करेगा। मुख्य रूप से जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसका उतना हक होगा। ऐसे जाति आधारित जनगणना पूरे देश में होनी चाहिए जिससे पूरे देश का समीकरण सबों के सामने हो और देश तरक्की करें।

अजय कुमार और शुभम कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...