नदियों में बढ़ते जलस्तर का DM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

मुजफ्फरपुर: बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही बारिश की वजह से नदियों में जलस्तर बढने लगा है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंगलवार को मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार सेन ने अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न जगहों पर अलग अलग नदियों के तटबंध का जायजा लिया। DM ने औराई प्रखंड क्षेत्र इलाके में बागमती नदी और लखनदेई नदी के तटबंधों के सुदृढ़ीकरण की स्थिति का जायजा लिया।

DM ने औराई प्रखंड के जनाढ बेनीपुर, राजखंड और कटरा के बर्री पंचायत में नवादा स्थल का निरीक्षण कर नदी के जलस्तर का अवलोकन किया और बाढ़ नियंत्रण हेतु कार्यपालक अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिए। बागमती, लखनदेई, बूढ़ी गंडक नदी में जल का स्तर बढ़ने पर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की पूर्व तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण द्वारा अवगत कराया गया कि पर्याप्त संख्या में सैंड बैग तैयार हैं जिसका आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – पुनौराधाम मंदिर निर्माण की तरफ एक और कदम, सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर लिखा…

इस पर DM ने औराई एवं कटरा में सैंड बैग के भंडारण एवं गुणवत्ता की जांच करने तथा प्रतिवेदन देने का निर्देश अंचलाधिकारी आराई और कटरा को दिया। उन्होंने कहा कि बागमती नदी में जल स्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तटबंध पर जगह-जगह पानी का दबाव बढ़ जाता है जिस पर त्वरित रूप से सुरक्षात्मक कार्रवाई की जरूरत होती है। इसलिए पूरी तैयारी सुनिश्चित कर लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए DM सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के औराई, कटरा, गायघाट प्रखंड इलाके में बागमती, गंडक और लखनदेई नदी खतरे के निशान से नीचे है। सभी तटबंध सुरक्षित है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून में बिहार को मिली तीन एतिहासिक सौगात, राघोपुर पटना समेत…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img