जनता दरबार में 75 मामलों का DM ने किया ऑन स्पॉट समाधान

जिलाधिकारी (DM) के जनता दरबार में 75 मामलों की हुई सुनवाई। कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। DM DM DM DM 

2 28 22Scope News

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें खेल, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें – Colonel सोफिया मेरी बहन है…, राजद ने पोस्टर के जरिये भाजपा सरकार पर किया हमला…

जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उनमें रंजन गद्दी, मुकेश कुमार सिंह, सुगंधी देवी, अरविन्द महतो, रमेश प्रसाद चौरसिया, विकास कुमार, एकता कुमारी, सदानंद दास, दिनेश यादव, मोतीलाल शर्मा, शंभु यादव, प्रेमा कुमारी, नसरूल्लाह मियां, इश महम्मद बैठा, दरोगा पटेल, रामाशीष प्रसाद कुशवाहा, निरज बरनवाल, प्रिन्स गुप्ता, कुमारी अनिता गुप्ता, भगवान महतो आदि के नाम शामिल हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna Airport का नया टर्मिनल भवन बन कर लगभग तैयार, PM कर सकते हैं उद्घाटन

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Vaishali Raghopur Clash: वैशाली में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हिंसक...

Vaishali Raghopur Clash: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर-मुजफ्फरपुर के बीच 27 अक्टूबर से...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन...

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...