डोभा घोटाला : अदालत ने डोभा निर्माण के लिए खर्च हुए 336 करोड़ का मांगा ब्यौरा

रांची : डोभा घोटाला : अदालत ने डोभा निर्माण के लिए खर्च हुए 336 करोड़ का मांगा ब्यौरा- झारखंड

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में

डोभा घोटाला मामले में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान अदालत ने पूरे राज्य में डोभा के निर्माण के लिए 336 करोड़ रुपए खर्च का ब्यौरा मांगा है.

इस दौरान एसीबी के डीजी कोर्ट में उपस्थित हुए.

विभागीय सचिव से मांगा शपथ पत्र

उनकी ओर से कहा गया कि इस मामले में एसीबी कोई जांच नहीं कर रही है.

इस पर अदालत ने विभागीय सचिव से शपथ पत्र मांगा है.

पूछा गया कि 336 करोड की राशि से कितने खर्च हुए हैं और कितने डोभा का जीर्णाेद्धार किया गया है. अदालत ने इसकी पूरी जानकारी मांगी है.

2016 में दर्ज हुआ था मामला

अदालत ने कहा है कि यदि कोर्ट में दाखिल किया गया शपथपत्र गलत पाया गया तो कोर्ट इस मामले में सख्त आदेश पारित करेगी. अदालत ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि जब 2016 में डोभा घोटाले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी तो 4 साल में भी जांच क्यों नहीं पूरी हुई. पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अदालत ने मौखिक रूप से कहा इतने छोटे मामले में 4 साल तक जांच पूरी नहीं हो पाई है. क्या पुलिस को वीआईपी के पीछे भागना है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates