Purnea में चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे डॉक्टर, मरीज परेशान

पूर्णिया: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का विरोध बिहार में भी हो रहा है। पूर्णिया में डॉक्टरों ने चौथे दिन ओपीडी सेवा बंद रखा। डॉक्टरों के हड़ताल में अब सर्जरी, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल के स्टाफ और अन्य मेडिकल स्टाफ भी शामिल हो गए हैं। चिकित्साकर्मियों के हड़ताल से मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चौथे दिन भी ओपीडी सेवा बंद रहने के कारन जीएमसीएच में दूर दर्ज से आये मरीज और उनके परिजनों को बगैर इलाज के ही लौटना पड़ा। हड़ताल कर रहे डॉक्टर हत्यारे को फांसी, डॉक्टरों को सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं। जीएमसीएच की चिकित्सक डॉ रंजना ने बताया कि कोलकाता में पीजी कर रही एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म कर फिर हत्या कर दी।

महिला डॉक्टर की हत्या की वजह से देश भर के डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है लेकिन घटना में हायर अथॉरिटी के शामिल होने का शक है इसलिए निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हायर अथॉरिटी की संलिप्तता की वजह से आरोपी को बचाने की कोशिश की जा सकती है। हत्या को बलात्कार का रूप दिए जाने की कोशश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  2 Lakh रूपये का इनामी कुख्यात हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea

Purnea

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...