पार्टी बैनर में कबीर और रविदास की फोटे लगाइये- तेजस्वी

Patna. राज्य परिषद की बैठक में राजद कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए तेजस्वी यादव

उन्हे हुड़दंग से दूर रहने की नसीहत दी है.

कार्यकर्ताओं को संबोधित अपने बयान में तेजस्वी ने कहा है कि हुडदंग मत कीजिए,

दबंगई मत दिखाइए, पार्टी के हर बैनर में कबीर और रविदास की फोटे लगाइये.

साफ है कि तेजस्वी यादव की कोशिश राजद को दलित समूहों के बीच स्वीकार्यता बढ़ाने पर है.

कबीर और रविदास को आगे कर तेजस्वी दलितों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने चाहते हैं,

साथ ही साथ यह संदेश भी देना चाहते हैं कि राजद अपना दायरा माय समीकरण से बाहर बढ़ाना चाहता है.  

पार्टी को सत्ता में लाने का वादा हमने पूरा किया-तेजस्वी यादव

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने आपसे वादा किया था

कि हम पार्टी को सत्ता में लाएंगे, वह वादा पूरा किया,

आज विधान सभा  में सात दलों को गठबंधन है, भाजपा हाशिये पर खड़ी है.

इसके लिए नीतीश कुमार भी धन्यवाद के पात्र हैं, उनके द्वारा सही वक्त पर सही निर्णय लिया गया.

आज भाजपा की हालत यह हो गयी है कि

वह जिसको डराना चाहता है उसके पीछे सीबीआई लगा देता है,

जो नहीं डरता उसे खरीदने की कोशिश करता है.

मंत्रियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया है कि

अगर क्षेत्र में कोई कार्यक्रम होगा तो जिलाध्यक्ष को पीछे रहना पड़ेगा.

ज्यादा महत्व संगठन को दिया जाएगा.

परफॉर्मेंस बेस्ड जो काम करेगा, उसको आरजेडी आगे बढ़ाएगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलेगा तब तक कुछ भी हासिल नहीं होगा.

सरकार बनने के एक दिन पहले ही हमने बेरोजगारी यात्रा निकाली थी

और बीजेपी को ध्वस्त कर दिया था. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का एक इलाज समाजवाद है.

सभी विभागों में रिक्तियों को खंगाला जा रहा है

हमने बिहार की जनता के साथ जो वादा किया है, उसे पूरा करने में लगा हूं.

सभी विभागों से रिक्त पदों को खंगाला जा रहा है. 

हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने की है.

बेगुसराय की घटना का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि क्या रात भर में जंगल राज आगया क्या?

हमें अपना पूरा ध्यान 2024 में देश से भाजपा को उखाड़कर फेंकनें पर है.

9/10 तारीख को दिल्ली चलना है, अपनी हुंकार लगानी है.

लालू यादव से मिले सीताराम येचुरी, कहा 2024 में बदलनी है देश की तस्वीर

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...

Bettiah GMCH News: facebook LIVE ने खोली सरकारी अस्पताल की हकीकत?...

Bettiah GMCH News: बेतिया का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल में भर्ती एक गंभीर रूप से...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...