जमुई में Double Murder, घर में सो रहे मां बेटा की हत्या

जमुई: बिहार के जमुई से डबल मर्डर (Double Murder) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला और उसके पांच वर्षीय बेटा की घर में ही हत्या कर दी गई। मृतिका के मायके वालों ने पति पर दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतिका के पति और सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। घटना जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव की है जहां बीती देर रात एक महिला और उसके पांच वर्षीय बेटा की चाकू मार कर हत्या कर दी गई।

मामले में मृतिका के पति ने बताया कि रात करीब ढाई बजे वह पेशाब करने घर से बाहर निकला तभी उसकी पत्नी जोर से चिल्लाई। चिल्लाने की आवाज सुन जब वापस दौड़ कर पहुंचा तो देखा पत्नी और बच्चा दोनों की चाकू मार कर हत्या हो चुकी थी। उसके आवाज पर बगल के कमरे से उसके माता पिता और पड़ोसी भी जग कर आए और फिर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

मृतिका के माता पिता ने अपने ही दामाद पर दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी करीब 10 वर्ष पहले की थी। दामाद घर बनाने के लिए रूपये की मांग कर रहा था लेकिन मांग पूरी नहीं किये जाने पर उसने ही अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतिका के माता पिता के बयान के आधार पर मृतिका के पति और सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

यह भी पढ़ें- Patna में टेम्पो चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमुई से बी एम भगत की रिपोर्ट

Double Murder Double Murder Double Murder
Saffrn

Trending News

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...

रसूलपुर ग्राम पंचायत बना महिला नेतृत्व का अनुपम मॉडल

Patna: बिहार के रोहतास जिले की रसूलपुर ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण प्रशासन और सतत विकास के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल कायम...

असम के बाद अब बंगाल में भी गरजेंगे CM Hemant Soren,...

Jharkhand: देशभर के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। झारखंड से सटे राज्यों में झारखंड के नेता भी एक्टिव हैं खासकर...

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय...

Patna: मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। उनका निधन देश के लिये...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img