धनबादः लोकसभा चुनाव करीब है, ऐसे में युवा नेताओं का एक दल से दूसरे दल में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिले के गांधी रोड स्थित धर्मशाला में मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता संतोष साव ने किया. मिलन कार्यक्रम में दर्जनो युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली. वहीं मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया की वर्तमान समय में युवाओं का मोहभंग भाजपा से होने लगा है. ऐसे में देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की वजह से युवाओं ने अब कांग्रेस का दामन थामना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में आज दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है. इसका सुखद परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा.
दर्जनो युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...
अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...
NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...
NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...
Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...
झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...

















