डॉ एम तौसीफ का बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष, कहा- टूटी हुई नाव पर सवार होकर दरिया पार करना चाहती है भाजपा

  • डॉ एम तौसीफ का बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भाजपा टूटी हुई नाव पर सवार होकर दरिया को पार करना चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही बाबूलाल मरांडी भाजपा को बीच मझधार में डूबा देंगे। बाबूलाल के नेतृत्व में चुनाव जीतने की तो दूर की बात है भाजपा अच्छे से चुनाव भी नहीं लड़ पाएगी। उसकी कई वजह है, मरांडी ने पहले ही झारखंड की जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता को खो दी है। झारखंड की जनता उनके वक्तव्य को गाहे-बगाहे याद करती रहती है जब वे भाजपा को दिन रात कोसते रहते थे। उनका बयान है कि भाजपा में जाने से अच्छा है कुतुब मीनार से कूद जाना या फिर हरिद्वार जाकर गंगा के किनारे तपस्या करना जैसी बातों को लोग आज भी दोहराते रहते हैं।

डॉ एम तौसीफ का बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष

डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि झारखंड की जनता ने पहले ही बाबू लाल पर विश्वास करना छोड़ दिया अब भाजपा के नेता बाबूलाल को साथ देने एवं नेता मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खोलना भी मुश्किल हो जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा के सांसदों से प्रश्न पूछ रही है कि सांसदों के द्वारा गांव को आदर्श गांव बनाना केंद्र सरकार के द्वारा हर साल 2 करोड़ युवा को रोजगार देना, महंगाई कम करना, किसानों से किए गए वादे को पूरा करना जैसे कई मुद्दों का क्या हुआ। अब तो भाजपा सांसद ऐसे सवालों के डर से अपने क्षेत्र में भी नहीं जाते हैं।

 

 

 

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...

Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त,...

Ramgarh : Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi...

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, युवक को घर से खींचकर लाया...

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बैंखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर के सामने से...

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...

Hazaribagh में एंबुलेंस का रिवर्स गियर फेल, जिंदगी से जूझती मासूम;...

Hazaribagh: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा डंके की चोट पर कहा जाता है कि दुरुस्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img