पटना : पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक रमन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रमन कल रात दोस्त के साथ गया था उसके बाद नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश मिली सर में गोली के निशान पाए गए। वही पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सही तरीके से जांच नहीं की और शव को आनन फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने इस पुरे मामले की जांच की मांग की है।
मृतक के पिता रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बगल के ही रहने वाले दोस्त 4 दिन से लगातार अपनी मोटरसाइकिल पर उसे साथ ले जाया करते थे। पुलिस मामले की सही से जांच करे तो दोषी सामने आ जायेंगे।
रिपोर्ट : उमेश चौबे


















