डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य शीर्ष नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात। आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार
पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरीय भाजपा नेता डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, एवं भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात की।
यह मुलाकात उच्च जातियों के विकास के लिए गठित राज्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में डॉ सिंह की नियुक्ति के उपरांत हुई। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए बिहार सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि वे इस पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। डॉ सिंह ने कहा कि यह आयोग उच्च जातियों के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, और रोजगार संबंधी स्थिति का सूक्ष्म अध्ययन कर, उनकी समग्र उन्नति हेतु नीति-निर्माण में सहायक होगा।
यह भी पढ़ें – मधेपुरा में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में मची हड़कंप…
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भी उच्च जातियों का एक बड़ा वर्ग संसाधनों की कमी, शिक्षा की अनुपलब्धता एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, सरकार कि यह पहल सराहनीय है। आयोग का उद्देश्य ऐसे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना होगा। डॉ सिंह ने यह भी कहा कि वे समाज के सभी वर्गों के सहयोग से एक समावेशी और संतुलित विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दोहराया कि यह जिम्मेदारी न केवल एक पद है, बल्कि उनके लिए समाज सेवा का एक नया अवसर है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मैट्रिक एवं इंटर की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का भी परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट…
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट



