पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

रांचीः पेय जल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जल जीवन मिशन के तहत सोनाहातू प्रखंड के दुलमी, सिल्ली प्रखंड के हलमाद, राहे प्रखंड के बंसीया में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद संजय सेठ, सिल्ली विधायक सुदेश महतो भी मौजूद रहें।

करीब 78.50 करोड़ की लागत की  योजनाओं का शिलान्यास किया गया, केंद्र सरकार 39 करोड़ और राज्य सरकार की 39 करोड़ की योगदान से 56 ग्रामों में हर घर नल जल योजना के तहत करीब 12630 घरों तक नल से जल पहुंचाया जायेगा। अगले 2 साल में इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मौके पर पेय जल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जोड़ना है, समय कम है और काम ज़्यादा है, हमारा विभाग तेजी से काम कर रहा है। एक कार्ययोजना बनाकर अधिकारियों को टास्क दिया गया है कि हर वर्ष लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पूरा करें, ताकि झारखंड की जनता को शुद्ध जल मिल सके और वे बीमारियों से दूर रह सके, महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाने की समस्या से छुटकारा मिल सके।

मौके पर सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कहा कि हमारा लक्ष्य है ग्रामीण इलाकों तक शुद्ध जल पहुंचे, इसी को लक्ष्य कर इस योजना का शिलान्यास किया गया है। अगले 2 साल में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा और अगले 5 साल विभाग के अभियंता इसको संरक्षित करेंगे।

रिपोर्टः मदन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!