DSPMU PG Admission 2024:33 विषयों के लिए चांसलर पोर्टल खुला , विशेष परीक्षा के छात्र ऑनलाइन आवेदन करें

डीएसपीएमयू ने स्पेशल परीक्षा पास छात्रों के लिए 33 PG विषयों की रिक्त सीटों पर एडमिशन हेतु चांसलर पोर्टल खोला। आवेदन 20 नवंबर तक ऑनलाइन करें।


DSPMU PG Admission 2024 रांची. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) ने स्नातक स्पेशल परीक्षा पास करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। यूनिवर्सिटी ने पीजी कोर्सों में रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया है। इससे उन छात्रों का वर्ष बच जाएगा, जो लंबे समय से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

DSPMU PG Admission 2024

सोमवार को डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सोशल साइंस के डीन डॉ. एसएम अब्बास, ह्यूमिनिटी डीन डॉ. एम. अयूब सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और कोर्स कोऑर्डिनेटर शामिल थे। बैठक में यह भी तय हुआ कि पीजी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 27 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।


Key Highlights

  • डीएसपीएमयू ने स्पेशल परीक्षा पास-आउट छात्रों के लिए चांसलर पोर्टल खोला

  • 33 PG Subjects में रिक्त सीटों पर 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन

  • बैठक में एडमिशन प्रोसेस 27 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश

  • भूगोल और माइक्रोबायोलॉजी में अधिक आवेदन, चयन पर विचार जारी

  • उड़िया और फिल्म मेकिंग विषय में फिलहाल पढ़ाई बंद


यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार पीजी के 33 विषयों में कुछ न कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। इन्हीं रिक्त सीटों के लिए स्पेशल परीक्षा पास-आउट छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि वे पिछले कई दिनों से रिक्त सीटों पर एडमिशन शुरू करने की मांग कर रहे थे।

DSPMU PG Admission 2024: किन विषयों में सीटें नहीं बची

पीजी के सात विषयों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, ईएलएल, एमबीए, एमसीए और फिजिक्स शामिल हैं। वहीं उड़िया और फिल्म मेकिंग विषय में फिलहाल पढ़ाई बंद है। भूगोल और माइक्रोबायोलॉजी में पहले ही अपेक्षा से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिनमें से इच्छुक उम्मीदवारों के एडमिशन पर विचार किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से स्पेशल परीक्षा पास छात्र समय पर एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...