देशभर में मौसमी मिजाज का दोहरा रंग, उत्तर में गर्मी तो दक्षिण में आंधी-बारिश और मध्य में चक्रवात

डिजिटल डेस्क : देशभर में मौसमी मिजाज का दोहरा रंग, उत्तर में गर्मी तो दक्षिण में आंधी-बारिश और मध्य में चक्रवात। देशभर में मौसमी मिजाज का दोहरा रंग बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के बृहस्पतिवार के जारी बुलेटिन में सामने आए ब्योरे कम से कम यही बता रहे हैं।

एक ओर जहां दक्षिण भारत में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में धीरे-धीरे भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मध्य महाराष्ट्र और इसके निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे इलाकों पर चक्रवाती प्रसार हवाओं के एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। IMD के अनुसार, उत्तर-दक्षिण में हवाओं का ट्रफ मध्य महाराष्ट्र से निचले स्तरों से होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक चक्रवाती प्रसार के रूप में जारी है।

इसके कारण निचले स्तरों पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं आपस में टकरा रही हैं।

दक्षिण भारत में वज्रपात-ओलावृष्टि के संकेत

IMD के अनुसार, इन्हीं मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

इसी तरह दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश व बिजली गिरने की आशंका है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावना है।

देश में मौसमी मिजाज के दोहरे रंग AI जेनरेटेड तस्वीर
देश में मौसमी मिजाज के दोहरे रंग AI जेनरेटेड तस्वीर

इसके कारण इन प्रदेशों में पककर खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है। वहीं, ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बौछारों की आशंका जताई गई है।

IMD के मुताबिक, 3 से 6 अप्रैल के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। 3 अप्रैल को पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।

देश में मौसमी मिजाज के दोहरे रंग AI जेनरेटेड तस्वीर
देश में मौसमी मिजाज के दोहरे रंग AI जेनरेटेड तस्वीर

यूपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक,उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने वाला है। यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की आशंका है।

IMD के मुताबिक, यूपी के एटा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, कानपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी. बलिया, गाजीपुर, हमीरपुर, बांदा, महोबा आदि जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने लगेगा।

इसी क्रम में IMD ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेगा। यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर को लेकर IMD का कहना है कि गुरुवार की आसमान साफ रहेगा। दोपहर में धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसके बाद शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। शुकवार से दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं गर्मी से राहत दिलाएंगी। आसमान पर भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

7 अप्रैल से फिर आसमान साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी, जो 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा।

देश में मौसमी मिजाज के दोहरे रंग AI जेनरेटेड तस्वीर
देश में मौसमी मिजाज के दोहरे रंग AI जेनरेटेड तस्वीर

गुजरात, बिहार और राजस्थान में लू चलने की है आशंका

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इस बीच गुजरात, बिहार और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है।

5 से 7 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है। इसी तरह तीन और चार अप्रैल को पूर्वोत्तर के अधिकतर इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान करता रहेगा।

गुजरात में भी गर्म और उमस मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं है। सौराष्ट्र और कच्छ में लगातार लू चल रही है। आने वाले तीन-चार दिनों को दौरान यहां के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। एक अप्रैल को सौराष्ट्र और कच्छ के सुरेंद्रनगर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक छलांग लगा सकता है, जबकि अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के चार दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उत्तर भारत में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और इस वजह से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज की वजह से दिन के तापमान में इजाफा हो रहा है।

आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान पारा और ऊंचाइयों पर जा सकता है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की वृद्धि हो सकती है। तापमान में अगर इसी तरह वृद्धि होती रही तो उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों में पारा 40 डिग्री पार कर सकता है।

IMD के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। राजस्थान और बिहार समेत के कई इलाकों में हीटवेव का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है। तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो अप्रैल के महीने में इस बार भीषण गर्मी और लू से लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img