वाराणसी समेत यूपी के 13 जिलों में उष्ण दिवस का अलर्ट, मौसम में बदलाव का क्रम जारी

वाराणसी : वाराणसी समेत यूपी के 13 जिलों में उष्ण दिवस का अलर्ट, मौसम में बदलाव का क्रम जारी। वाराणसी समेत यूपी के 13 जिलों में बृहस्पतिवार 27 मार्च को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उष्ण दिवस का अलर्ट जारी किया है। यानी इस दौरान दिन में तापमान औसतन 37 डिग्री के पार होगा।

इससे भीषण गर्मी से लोगों का सामना होगा। इसी क्रम में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे देश में मौसम में बदलाव के क्रम के जारी रहने की बात कही है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भारत के साथ ही तटीय इलाकों में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। कई राज्यों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। भारत में मौसम को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होते जा रहे हैं।

इनकी संख्या सामान्य है, लेकिन इनका असर कम होता जा रहा है। IMD के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्रा ने कहा कि – ‘हमने पहले ही बताया था कि इस साल मार्च से मई तक भीषण गर्मी पड़ेगी।

देश के अन्य हिस्सों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल से उत्तर भारत में भी इसका असर दिखेगा। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन निश्चित रूप से एक बड़ा कारक है।’

आगामी दिनों में लू चलने की संभावना…

इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में गर्मी भी शुरू हो गई है। दिन में तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में लू चलने की संभावना जताई है।

लू तब चलती है, जब मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

भीषण गर्मी की सांकेतिक तस्वीर
भीषण गर्मी की सांकेतिक तस्वीर

IMD की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बराबरी की संभावना जताई गई है। राजस्थान में अगले 48 घंटों में यहां बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। कई जगहों पर आंधी-बारिश के भी आसार जताए गए हैं। हालांकि इसके उलट बाड़मेर और जैसलमेर जैसे पश्चिमी इलाकों में गर्मी चरम पर होगी।

हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसी के साथ अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

भीषण गर्मी की सांकेतिक तस्वीर
भीषण गर्मी की सांकेतिक तस्वीर

यूपी के 13 जिलों में उष्ण दिवस का अलर्ट

यूपी के लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी, जबकि तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी हुआ है।

बृहस्पतिवार के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से प्रयागराज, वाराणसी समेत प्रदेश के 13 जिलों में उष्ण दिन की चेतावनी जारी की गई है। 27 मार्च को दक्षिणी यूपी और झांसी समेत बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में उष्ण दिवस की परिस्थितियां हैं।

इसी क्रम में IMD ने प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही , कानपुर नगर, रायबरेली व आस-पास के इलाकों में उष्ण दिवस का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, जिन इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार चला जाए, हीटवेव जैसे हालात हों और पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाए, ऐसी स्थिति वाले दिनों को उष्ण दिवस कहते हैं।

भीषण गर्मी की सांकेतिक तस्वीर
भीषण गर्मी की सांकेतिक तस्वीर

राजधानी दिल्ली में बीते दिन 40.1 डिग्री तापमान ने किया परेशान

इसी बीच IMD की ओर जारी आंकड़े पर नजर डालें तो देश की राजधानी में बीते दिन यानी बुधवार को भीषण गर्मी से बेतरह परेशान रहे। राजधानी दिल्ली में बुधवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

बुधवार को दिल्ली में मार्च की गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  इससे पहले मार्च 2022 में यह 39.6 डिग्री तक पहुंचा था।

मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय है।दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पीतमपुरा रहा। यहां का तापमान 40.6 डिग्री रहा। जबकि रिज का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री अधिक 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

राजघाट में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। पीतमपुरा और रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के बावजूद मौसम विभाग ने इसे हीट वेव की श्रेणी में नहीं रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

ऐसे में दिल्ली में तापमान इस समय 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो आने वाले दिनों में लू भी चल सकती है। दिल्ली वासी अप्रैल महीने में ही लू के प्रकोप का सामना कर सकते हैं।

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img