चक्रवात DANA के चलते झारखंड के 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए विशेष अपील जारी

डिजीटल डेस्क : चक्रवात DANA के चलते झारखंड के 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,  सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए विशेष अपील जारी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात DANA लगातार विकराल रूप धारण कर रहा है। इसका सीधा असर झारखंड को सीधे प्रभावित करने वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मौसमी मिजाज पर बीते बुधवार से ही दिखने लगा है।

झारखंड में भी चक्रवात DANA के एडवांस झोंके का असर गुरूवार के सुबह से ही लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के रांची कार्यालय के मुताबिक, चक्रवात DANA के असर से झारखंड में अगले 24 घंटे में मौसमी मिजाज में काफी बदलाव दिखने वाला है।

तेज हवाओं के साथ गर्जन के साथ बारिश के आसार है। राज्य के 3 जिलों में मौसमी मिजाज के गंभीर रुख को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये हैं- सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम।

सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात की भी आशंका

DANA के एडवांस झोंके का असर झारखंड में भी दाखिल होते ही मौसम विभाग ने राज्य के लिए जिलावार अलर्ट जारी कर दिया है। सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए विशेष तौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग के रांची केंद्र के गुरूवार दोपहर को जारी अपडेट बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड के दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन की आशंका है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है।

साथ ही इसके असर से औसतन 40-50 से लेकर अधिकतम 60 किमी तक की गति से भी हवाओं के तेज झोंके इन जिलों में बहने के आसार प्रबल है।

ओडिशा में बालासोर की तट पर गुरूवार का नजारा।
ओडिशा में बालासोर की तट पर गुरूवार का नजारा।

इन तीनों जिलों में भूस्खलन की आशंका, आपूर्ति-परिवहन भी बाधित होने का अंदेशा

DANA के गुरूवार रात को सागरतट से टकराते ही शुक्रवार को इन्हीं 3 जिलों (सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम) में भारी बारिश होने की आशंका भी मौसम विभाग के रांची केंद्र ने व्यक्त की है।

रांची मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक,  इन 3 जिलों में कई स्थानों पर भारी या तेज बारिश के दौरान भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। इसके चलते पहाड़ियों में कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक के लिए आपूर्ति से लेकर परिवहन तक के भी प्रभावित होने का अंदेशा जाहिर किया गया है।

साथ ही कृषि व बागवानी फसलों के साथ पौधरोपण को भी नुकसान होने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। विशेषकर केले और पपीते की खेती के प्रभावित होने का अंदेशा है।

रांची में चक्रवात डाना के एडवांस असर से आसमान में छाए मेघ।
रांची में चक्रवात डाना के एडवांस असर से आसमान में छाए मेघ।

झारखंड के ऑरेंज अलर्ट वाले 3 जिलों के लिए मौसम विभाग रांची ने जारी किया सिलसिलेवार सलाह…

मौसम विभाग के रांची कार्यालय ने DANA के असर से झारखंड के ऑरेंज अलर्ट वाले 3 जिलों – सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लोगों के विशेष सलाह एवं सतकर्ता संदेश जारी हुआ है।

अनुरोध किया गया है कि अभी 2 दिनों तक मछली पकड़ने या कैंपिंग के लिए नदी में जाने से बचना चाहिए। बिना समय गंवाए भूस्खलन वाली रास्तों एवं निचली घाटियों से दूर चला जाना चाहिए ताकि सुरक्षित रहें।

संवेदनशील एवं निर्माण कार्य वाले इलाकों में अगले 2 दिनों तक जाने एवं वहां रुकने से बचें। खड़ी ढलान एवं जल निकासी वाले स्थानों से दूर रहें एवं ऐसे स्थानों पर रिहायश बनाने से बचें।

DANA संबंधी अपडेट जानते रहने को लगातार रेडियो या टेलीविजन सुनें या देखें। साथ ही छप्पर वाले घरों को मजबूती से इस तरह बचाव का उपक्रम होना चाहिए कि तेज हवाओं में वे बेअसर रह सकें।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!