Dumri Assembly Seat : क्या पहली बार विधानसभा पहुंचेगे जयराम, जाने 5 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान…

Dumri Assembly Seat 

Ranchi : झारखण्ड विधानसभा चुनाव में दूसरे फेज का मतदान जारी है। दूसरे फेज में झारखंड की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक का वोटिंग टर्नआउट जारी कर दिया गया है। 5 बजे तक राज्य की 38 सीटों पर 67.59% मतदान हुआ है। इनमें डुमरी विधानसभा सीट पर कुल 70.70% मतदान हुआ है।

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में झारखंड की 38 सीटों पर शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा महेशपुर विधानसभा सीट में 79.40% मतदान हो हुआ है वहीं सबसे कम बोकारो विधानसभा सीट में 50.52% लोगों ने मतदान किया।

Dumri Assembly Seat : बेबी देवी और यशोदा को कड़ी टक्कर देंगे जयराम

डुमरी विधानसभा सीट (Dumri Assembly Seat) पर एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी, इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी और छात्र नेता से राजनीतिक नेता बने जयराम महतो के बीच त्रिकोणिय मुकाबला है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को हराया था।

हालांकि 2023 में इस सीट पर विधानसभा का उपचुनाव हुआ था। इसमें जेएमएम से बेबी देवी ने जीत हासिल की थी और आजसू की यशोदा देवी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर बेबी देवी और यशोदा देवी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। हालांकि उनका खेल जायराम महतो बिगाड़ सकते हैं।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...