Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा चुके हैं और हर मुकाबले में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मुकाबले को लेकर फैंस में खासा जोश नजर आया। मैच शुरू होने से पहले ही बिरसा मुंडा स्टेडियम के लगभग सभी स्टैंड दर्शकों से भर गए।
ढोल-नगाड़ों के बीच फैंस ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुकाबले से पहले स्टेडियम में ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंजती रही। दर्शक दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। कई फैंस अपनी पसंदीदा टीम के समर्थन में नारे लगाते और नाचते भी दिखाई दिए। कुछ ही देर में बिरसा मुंडा स्टेडियम का पूरा माहौल फुटबॉल के रंग में रंग गया। दर्शकों के उत्साह ने मुकाबले को लेकर रोमांच और बढ़ा दिया।
क्रिकेट के साथ फुटबॉल के लिए भी दिखा जुनून
रांची में क्रिकेट को लेकर दर्शकों का जुनून अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन इस मुकाबले में फुटबॉल के प्रति भी फैंस का उत्साह नजर आया। मोराबादी क्षेत्र में मौजूद दर्शकों ने अपनी मौजूदगी से यह दिखाया कि झारखंड में फुटबॉल की लोकप्रियता भी काफी मजबूत है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
Sporting Club Delhi की प्लेइंग-11
स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली: फर्नांडिस (GK), गोगोउ (C), आशुतोष, रोड्रिगुइन्हो, पेना, ऐमेन, अजहर, टोम्बा, डुवान और मनोज एमडी।
सब्स्टिट्यूट: एम. कैफ, एन. रिचर्ड, एलन साजी, जोसेफ, सी. फर्नांडिस, ऑगस्टीन, सौरव, डायमंड, विशाल (GK), अक्षत।
FC Rengdaï की प्लेइंग-11
एफसी रेंगदाई: पैंटिगा (GK) (C), रोजेन, केइफाबा, गैसुआंगमेई, किशन, अमरजीत, नरेश, लांचुंगरेई, डोले, चुइंगाम्पोउ और अमितकुमार।
सब्स्टिट्यूट: बसंता, सेंडी, सूरज (GK), बुंगचा, जेम्स, अबुंगटन, जोनाह और तिंगकाउचुन।
दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं। रांची के फुटबॉल फैंस की निगाहें इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
Highlights



















