श्राद्ध भोज के दौरान 2 पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी, कारीगर की मौत

पटना सिटी : पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम कस्बा में सोमवार की देर रात श्राद्ध भोज के दौरान दो गुटों में आपसी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में खाना बना रहे एक हलवाई को गोली लगी। आनन-फानन में हलवाई को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक हलवाई की पहचान मनीष कुमार (28) मेहंदी गंज का निवासी के रूप में हुई है।

घटना की पुष्टि करते हुए मेहंदीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खाना लेने में जुट गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी कस्बा इलाके में सोमवार को दीप नारायण मेहता के घर में मृत्यु भोज का खान-पान चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मृत्यु भोज कार्यक्रम में कई सारे जमीन कारोबारी वहां जुटे थे। भोज के दौरान दो जमीन कारोबारी गुट के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के तरफ से जमकर गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इसी गोलीबारी में खाना बना रहे एक हलवाई मनीष कुमार के कनपटी में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मेहंदीगंज थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हलवाई को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : पिकअप वैन से बच्ची की कुचलकर मौत, पुलिस ने पकड़कर ड्राइवर को पकड़ा

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img